फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused who stole 50 million year old gastropod fossil in delhi

व्यापार मेले में चोरी: मैनेजर ने चुराया 50 मिलियन साल पुराना गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म, अधिक दामों पर चाहता था बेचना

Tue, 26 Nov 2024 09:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Nov 2024 09:23 PM IST
सार

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला से  50 मिलियन वर्ष पुराना गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म चोरी हो गया था। मामले में पुलिस ने होटल के रिसीविंग मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से जीवाश्म बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who stole 50 million year old gastropod fossil in delhi
जीवाश्म चोरी करने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला थाना पुलिस ने व्यापार मेले से पुरानी कलाकृति (गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म) को चुराने वाले आरोपी मैनेजर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म को 50 मिलियन वर्ष पुराना बताया जा रहा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे व्यापार मेले में अपनी स्टॉल पर प्रदर्शनी के लिए रखा हुआ था। आरोपी मनोज कुमार क्राउन प्लाजा, नोएडा में रिसीविंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि वह अच्छा लगने पर शौक के चलते घर में रखने के लिए चुरा कर लिया था। ये भी कहा जा रहा है कि उसने महंगे दामों पर बेचने लिए ये हाईप्रोफाइल चोरी की थी।

विज्ञापन


व्यापार मेल के पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार झा ने बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने हॉल नंबर-4 में स्थित खान मंत्रालय के मंडप में अपने स्टॉल से 50 मिलियन वर्ष पुराने गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म के चोरी होने की शिकायत 21 नवंबर को दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर आईआईटीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की देखरेख में एसआई विपिन त्यागी, एसआई गुलाब, हवलदार जय प्रकाश, अजय व सिपाही दिनेश की टीम ने जांच शुरू की। उपायुक्त सुमित झा ने जांच पर खुद नजर रखी।

विज्ञापन


आरोपी मैनेजर को ऐसे किया गया गिरफ्तार
एसआई विपिन त्यागी की टीम ने घटनास्थल और आस-पास के स्टॉल/मंडप/हॉल में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने आरोपी की पहचान की और नोएडा के सेक्टर 22 छापेमारी कर सेक्टर-22, नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी मनोज कुमार मिश्रा (49 वर्ष) पुत्र हरेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाश्म बरामद किए गए
पूछताछ करने पर आरोपी ने मैनेजर ने चोरी की बात कबूल कर ली और उसके कब्जे से गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म बरामद किया गया। गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म का वजन 1 किलोग्राम (आयाम: लंबाई-14 सेमी, चौड़ाई-10 सेमी और ऊंचाई-12 सेमी)है। साथ ही आरोपी के कब्जे से व्यापार मेले का 21 नवंबर का टिकट भी जब्त किया गया है।


आरोपी विभिन्न कलाकृतियों में गहरी रूचि रखता है
पुलिस उपायुक्त झा ने बताया कि मनोज कुमार मिश्रा क्राउन प्लाजा, नोएडा का कर्मचारी है और विभिन्न कला रूपों में गहरी रुचि रखने वाले व्यापार मेले में नियमित रूप से आता है। हर साल वह विभिन्न कला रूपों पर शोध करने और उन्हें इकट्ठा करने के लिए व्यापार मेले में जाता था। उसने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के स्टॉल से ऐतिहासिक महत्व वाले गैस्ट्रोपॉड जीवाश्म को ऊंचे दामों पर बेचने के इरादे से 21 नवंबर को चुराया था। उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि वह किसी भी पिछले आपराधिक मामले में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed