फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused who molested a seven year old girl in Ghaziabad

UP: दुकान पर सामान लेने जा रही सात साल की बच्ची को अधेड़ ने किया अगवा, घर ले जाकर की दुष्कर्म करने की कोशिश

Sun, 16 Feb 2025 09:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 16 Feb 2025 09:40 PM IST
सार

गाजियाबाद में सात वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who molested a seven year old girl in Ghaziabad
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव में कक्षा दो की सात वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। बच्ची दुकान पर सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसके दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची हिम्मत दिखाते हुए हाथ छुड़ाकर कमरे से बाहर आई और शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed