{"_id":"6763d8adbb71f07c27076de6","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-a-minor-girl-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पड़ोसी: आंगन में आग ताप रही थी बालिका, बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया युवक; जबरन बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी पड़ोसी: आंगन में आग ताप रही थी बालिका, बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया युवक; जबरन बनाए शारीरिक संबंध
Thu, 19 Dec 2024 01:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:56 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता व उसके परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालिका अपने घर के आंगने में आग ताप रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आ गया। युवक बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 साल की बालिका अपने घर के आंगन में ताप रही थी। पड़ोस में रहने वाला रामकुमार भरिया वहां आ गया। बालिका अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते, इसलिए वह अपने काम पर गए थे। आरोपी रामकुमार ने अकेले का फायदा उठाकर बालिका को बहला-फुसलाना शुरू कर दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बीच नाबालिग के परिजन भी घर पहुंच गए। बच्ची अपने घर रोते हुए पहुंची और आपबीती घरवालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पहले तो आरोपी की पिटाई की। फिर, तत्काल 112 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ नाबालिग गौरेला थाने पहुंची, जहां पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर रामकुमार भरिया के खिलाफ दुष्कर्म किये जाने का अपराध धारा-137(2), 64, 65 BNS, 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन