फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested accused of molestation.

बेटी और पत्नी के कपड़े उतरवाने वाला गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2014 09:04 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
police arrested accused of molestation.

नोएडा में दनकौर के मंडी श्यामनगर में करीब 15 दिन पहले एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की पत्नी और बेटी को अपमानित करने वाले अर्जुन को पुलिस ने बृहस्पतिवार का गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दनकौर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले पहले आरोपियों ने कस्बे में रहने वाले व्यक्ति की पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें नग्न कर दिया था।
विज्ञापन


मामले को लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने बाद में थाने में मामला दर्ज करा दिया था।

क्या था पूरा मामला

police arrested accused of molestation.

नोएडा में आर्मी से रिटायर्ड ‌अधिकारी की पत्नी और बेटी को निर्वस्‍त्र कर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। अपराधियों ने जबरन सैन्य अधिकारी की पत्नी और बेटी को नग्न अवस्‍था में ही सड़क पर घसीटने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले ही आस पास के लोगों ने उनकी चीख पुकार सुन ली और उनकी मदद के लिए पहुंच गए।

घटना नोएडा के दनकौर की है जहां सेना से रिटायर इस अधिकारी का परिवार रहता है। रविवार को वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस गए और उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने दोनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने पूरे कपड़े नहीं उतारे तो दोनों को जान से मार देंगे। डरी सहमी दोनों महिलाओं ने वही किया जो कहा गया।बाद में सैन्य अधिकारी के घर वापस आने पर उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

कहा सुनी बनी थी इस घटना की वजह

police arrested accused of molestation.

कहा जा रहा था कि कुछ दिन पहले इस सैन्य अधिकारी की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला समेत चार लोग उसके घर में जबरन घुस आए थे।

आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी बेटी और पत्नी से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को नग्न अवस्था में कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बंटी, शीला, अर्जुन और चंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है और जांच की जा रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed