फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested a minor accused in the murder case of a doctor in Delhi

दिल्ली में डॉक्टर की हत्या: एक नाबालिग को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी से पूछताछ जारी

Fri, 04 Oct 2024 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested a minor accused in the murder case of a doctor in Delhi
अस्पताल में डॉक्टर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालिन्दी कुंज थाना क्षेत्र में डॉक्टर जावेद अख्तर की हत्या वाले मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। नाबालिग को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़ा था। उसके बाद स्थानीय थाना कालिंदी कुंज पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी से हत्या के कारणों का पता करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात को कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि देर रात करीब एक बजे 16 से 17 साल की उम्र के दो लड़के अस्पताल में में आए थे। उनमें से एक ने अपने घायल पैर की पट्टी बदलने के लिए कहा। इस लड़के की पट्टी भी पिछली रात उसी अस्पताल में की गई थी। एमडी कामिल द्वारा पट्टी बांधने के बाद दोनों दवा लेने के लिए यूनानी चिकित्सक (बीयूएमएस) जावेद अख्तर के केबिन में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद रात की नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और एमडी कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी। गजाला परवीन जावेद अख्तर के केबिन की ओर गईं और उन्हें खून से लथपथ पाया, उनके सिर के बाएं हिस्से से खून बह रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed