फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested 65 people who cheated on pretext of updating the bill

Delhi: बिल अपडेट करने के बहाने ठगी, पुलिस ने 65 लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2022 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Sep 2022 07:37 AM IST
सार

साइबर ठगी करने वाले बदमाश किसी भी मोबाइल पर रैंडम मैसेज भेज रहे थे, जिसमें बताया जा रहा था, उनका बिजली का बिल  कंपनी केसिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। आज रात को उनकी बिजली काट दी जाएगी। 

विज्ञापन
Police arrested 65 people who cheated on pretext of updating the bill
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट (इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट) ने देशभर के लोगों से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दस दिन चली छापेमारी के बाद देशभर के 22 शहरों से कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें 11 महिलाएं भी शामिल है। 

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 200 से अधिक लोगों ने इसी तरह ठगी की शिकायतें की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 45 मोबाइल, 60 डेबिट कार्ड, 9 चेकबुक, 7 पासबुक, 25 पहले से एक्टिवेटेड सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों ठगी के एक नए तरीके का पता चला था। साइबर ठगी करने वाले बदमाश किसी भी मोबाइल पर रैंडम मैसेज भेज रहे थे, जिसमें बताया जा रहा था, उनका बिजली का बिल  कंपनी केसिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। आज रात को उनकी बिजली काट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि बीएसईएस स्कैम की 200 से अधिक शिकायतें एनसीआरपी पर पड़ी हुई हैं। फौरन चार एसीपी, कई इंस्पेक्टर समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने उन खातों की पड़ताल की जिनमें रकम ट्रांसफर हुई। इसके अलावा आरोपियों ने जिन मोबाइलों से ठगी की, उनकी भी पड़ताल की गई। 

हालांकि ज्यादातर मोबाइल बंद मिले, लेकिन पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चल गया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी के लिए लगातार 10 दिनों छापेमारी कर 22 शहरों से कुल 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके 100 से अधिक खातों को फ्रीज किया है। 

इन शहरों में पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ़्तारी के लिए जयपुर, इंदौर, लुधियाना, जामताड़ा, करमाटांड़, गिरिडीह, देवगढ़, धनबाद, कोलकाता, उत्तरी-दिनाजपुर, मेदिनीपुर वेस्ट और ईस्ट, 24 परगना, पश्चिम बंगाल, अहमदाबाद, गांधी नगर, सूरत, मुंबई, कटिहार, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की। 

ई-मित्र कर रहे थे गैंग की बड़ी मदद
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने ठगी की रकम के इस्तेमाल के लिए ई-मित्रों का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। आरोपी ठगी की रकम को इस्तेमाल करने के लिए ई-मित्रों के पास लोगों के बिल चुकाने में इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर दर्जनों क्रेडिट कार्ड बनवाए हुए थे।

ऐसे करते थे ठगी
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी सिम वेंडर की मदद से पहले से एक्टिवेटेड सिम खरीदते थे। टेलिकॉलर उन सिम की मदद से लोगों को बिजली बिल अपडेट न होने पर बिजली कटने की सूचना देकर एक नंबर भी भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस नंबर पर कॉल करते थे तो आरोपी उनके खाते की जानकारी या उनके मोबाइल को हैक कर लेते थे। बाद में उनके खाते में सेंध लगाकर ऑन लाइन उनकी रकम को ट्रांसफर कर लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed