फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested 14 accused who cheated in name of getting loan in Noida

Noida: पुलिस ने ठगी करने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Wed, 18 Oct 2023 05:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

नोएडा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इनके कब्जे से 6 कीपेड मोबाइल फोन, चार स्मार्ट मोबाइल फोन, 74 शीट कलिंग डाटा व कुल 11 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
police arrested 14 accused who cheated in name of getting loan in Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर हेल्पलाइन मुख्यालय व थाना  फेस 1 पुलिस के संयुक्त प्रयास ने ठगी करने वाले 14 अभियुक्तों को बुधवार को सी- 3 प्रथम तल सेक्टर 6 नोएडा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम, मैनुअल इंटीलीजेंस व  गोपनीय सूचना के आधार पर भोले-भाले लोगो को कॉल करके लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से छह कीपेड मोबाइल फोन, चार स्मार्ट मोबाइल फोन, 74 शीट कलिंग डाटा व कुल 11 लाख रुपये बरामद किए।

विज्ञापन


ये सब लोग मिलकर मोबाइल के माध्यम से खुद को कोटेक महिंद्रा बैंक/एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी बताकर पॉलिसी पर मॉर्गेज लोन दिलवाने तथा लोगों की लोन की आवश्यकता पूछते थे। जो लोग लोन लेना चाहते हैं, उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ई- मेल आईडी आदि जानकारी लेकर कस्टमर से पॉलिसी लेप्स होने की वजह से पॉलिसी की किस्त, लोन एडवांस किस्त, आरटीजीएस चार्ज व लोन अप्रूव कराने के लिए फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस तथा अन्य खर्चे बताकर उनको फर्जी लोन अप्रूवल की डिजीटल कॉपी ई-मेल तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर उनसे अपने फर्जी बैंक खातो में पैसे डलवाकर ठगी किया करते थे।
विज्ञापन


कस्टमर का डाटा अभियुक्त हसीन के पास पहले से ही मौजूद था। अभियुक्त हसीन पहले इन्श्योरेन्स कंपनी में काम किया करता था, जहां पर असली पॉलिसी करवाने का काम होता था। यह डाटा अभियुक्त हसीन वहीं से अपने साथ लेकर आया था। अभियुक्त हसीन ही इस कंपनी को चलाता था। अभियुक्त हसीन के पास से ही 11 लाख रुपये बरामद हुये हैं, जो यही इसी धोखाधड़ी से कमाए गए  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए गिरफ्तार
1. हसीन पुत्र बुद्धखान निवासी म0न0 26 लोहिया नगर अहमापुर जिला कासगंज वर्तमान पता टोकन नं. 8 , म0न0 246  शाहीन बाग दिल्ली
2. विकास शर्मा पुत्र शंकरलाल निवासी सी- 1805 विक्ट्री- 1, अमारा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर
3. राजेश पुत्र बृजकिशोर निवासी गली नं. 7 शंकर विहार खोड़ा कॉलोनी जनपद गाजियाबाद
4. आशीष पुत्र बचानू गौतम निवासी सानसापुर थाना राजा तालाब जिला वाराणसी उ0प्र0 हाल निवासी गली नं. 3 ग्राम छलैरा थाना सै0 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5. वारिस अली पुत्र मुसीर अहमद निवासी म0न0 343 मोहल्ला इन्द्रानगर थाना परियाली चौकी जनपद ऐटा हाल निवासी डी 143 न्यू अशोक नगर दिल्ली
6. सोहिल पुत्र मुमत्याज अहमद निवासी ठेके वाली गली , कुनाल का मकान आगहापुर थाना सै0 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर
7. सलमान पुत्र अय्याज निवासी म0न0 12/442 लक्ष्मी नगर दिल्ली
8. आशुतोष पुत्र चन्द्रभूषण पाण्डेय निवासी फ्लैट नं. 11 रोयल टॉवर दृ 2 सै0 45 नोएडा गौतमबुद्धनगर
9. निशा पुत्री शफीक निवासी ग्राम फरूदाबाद थाना रसूलपुर जिला आगरा हाल पता के- 57/04 सुन्दरनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली,
10. सुगरा फातमा पत्नी समीर निवासी काजी मौहल्ला थाना पटियाला जिला कासगंज हाल पता जे- 4/15 लाडो सराय दिल्ली,
11. सुरभि सिन्हा पुत्री राजेश रंजन निवासी ग्राम कप्सर थाना नवानगर जिला बकसर, बिहार हाल पता म0न0 दृ 07, गली नं. 1 रवि एन्क्लेव नया गांव थाना फेस 2 गौतमबुद्धनगर,
12. ट्वींकल पुत्री सुन्दर लाल निवासी नियर पूर्ण सिंह स्कूल अकबरपुर बहरामपुर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद,
13. कुसुम पुत्री संसारी सिंह निवासी ग्राम निगोह हसनपुर कोतवाली ऐटा जिला ऐटा हाल पता ई- 270 निशान्त जिन्दल का मकान, न्यू अशोक नगर दिल्ली
14. खुशबू पुत्री भागेश्वर राय निवासी सी- 334 , एस0के0 दृ 2 , सेक्टर 93 नोएडा गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed