फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police alert on second anniversary of maruti case

मारुति कांड की दूसरी बरसी पर पुलिस सतर्क

Thu, 17 Jul 2014 02:56 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 17 Jul 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
police alert on second anniversary of maruti case

इस दिन वह हुआ जिसकी कभी कल्पना नहीं की गई थी। इसके बाद से यहां के इंडस्ट्रियल हब की फिजा ही बदल गई। 18 जुलाई को मारुति के मानेसर प्लांट में हुए श्रमिक विवाद में कंपनी के एचआर हेड को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि कंपनियों ने अघोषित रूप से स्थानीय ही नहीं हरियाणा के लोगों को नौकरी देना बंद कर दिया। यहां तक कि हरियाणा मूल के लोगों को गुड़गांव से लेकर धारूहेड़ा के औद्योगिक यूनिटों में नौकरी हासिल करना आसान नहीं रहा।
विज्ञापन


मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू का कहना है कि मारुति कांड के बाद से उनकी कंपनी ने श्रमिकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति कांड की दूसरी बरसी पर जुटेंगे श्रमिक
मारुति के चारों प्लांटों के श्रमिक मारुति कांड की दूसरी बरसी पर खेड़कीदौला सुजूकी प्लांट, मानेसर पावर ट्रेन प्लांट, मानेसर मारुति प्लांट और उद्योग विहार के मुख्य मारुति प्लांट के 10 हजार से अधिक श्रमिक बरसी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुलदीप जांघू ने बताया कि मानेसर के श्रमिक 18 जुलाई को राजीव चौक और गुड़गांव प्लांट के श्रमिक गौशाला ग्राउंड में एकत्र होंगे। वहां से पैदल मार्च कर लघु सचिवालय आएंगे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन देंगे। इस बार भी बांस, अलियर ढाणी, कासन और मानेसर गांव के लोगों के विरोध के चलते गुड़गांव में बरसी का कार्यक्रम होगा।


मारुति कांड की कुछ खास बातें...
-मानेसर प्लांट में सुबह 9:00 बजे विवाद शुरू हुआ
-दोपहर 12:30 बजे वहां पुलिस पहुंची
-शाम 7:20 विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया
-मारुति कंपनी प्रबंधन ने 546 श्रमिकों को बर्खास्त किया
-मारुति के बर्खास्त कर्मियों और उनके परिवार वालों ने की थी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed