{"_id":"5fb7d8b73a9ecb435e22ef23","slug":"police-administration-engaged-in-preventing-the-arrival-of-devotees-at-garh-ganga-karthik-fair-in-garhmukteshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़मुक्तेश्वरः मेले में श्रद्धालुओं के आगमन को रोकने में जुटा पुलिस-प्रशासन, लोगों के लिए लॉकडाउन जैसे हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़मुक्तेश्वरः मेले में श्रद्धालुओं के आगमन को रोकने में जुटा पुलिस-प्रशासन, लोगों के लिए लॉकडाउन जैसे हालत
Fri, 20 Nov 2020 08:24 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़।

Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा गढ़ गंगा कार्तिक मेले के स्थगन आदेश के बाद अब जिला प्रशासन ने मेले का आयोजन रोकने के लिए कमर कस ली है। व्यापक प्रचार प्रसार के साथ गढ़ क्षेत्र की सीमाओं को सील किया जा रहा है। तीस दिसंबर तक गढ़ क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग कर दी गई है। रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाओं पर भी एक दो दिन में चौकसी बढ़ा दी जाएगी। ऐसे में गढ़ क्षेत्र में बाहर के लोगों के लिए लॉकडाउन जैसे हालत रहेंगे।
गढ़ गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। मेले में दुकानदारों समेत झूला-सर्कस वालों के साथ ही कुछ श्रद्धालुओं का आगमन दिवाली के बाद शुरू हो जाता था। वहीं देवोत्थान एकादशी के दिन से मेले में रोनक बढऩी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मेला आयोजन स्थगित होने के चलते जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के आगमन और पड़ाव डालने से रोकने की तैयारी कर चुका है।
डीएम अदिति सिंह और एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कवायद में जुटे हुए हैं। गढ़ क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन्हें तभी खोला जाएगा, जब वाहन चालक जरूरी कारण बताएगा। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। हालांकि फिलहाल यहां फोर्स की तैनाती नहीं की गई है, लेकिन पुलिस पूरी निगरानी बरत रही है।
विज्ञापन
मेरठ रोड, पुरानी दिल्ली रोड, नेशनल हाईवे समेत गंगानगरी जाने वाले रास्तों पर होगी बेरिकेडिंग
मेला सेल इंचार्ज अविनाश गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं को गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी में आने से रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। मेरठ रोड, पुरानी दिल्ली रोड, आंबेडकर चौपला पर गुरुद्वारे के निकट और नेशनल हाईवे समेत गढ़-ब्रजघाट में जाने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था कराए जाने के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
कोतवाली में बना मेला सेल, अविनाश गौतम बने इंचार्ज
सीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के आदेशों पर मेला आयोजन को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। जिसके तहत गढ़ कोतवाली में मेला सेल का भी गठन किया गया है। इंस्पेक्टर अविनाश गौतम को मेला सेल का इंचार्ज बनाया गया है। जो संबंधित तैयारियों पर नजर रखने के साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएंगे।
अन्य राज्यों और जनपदों को भी भेजे जा चुके हैं पत्र
बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मेला आयोजन स्थगित होने के संबंध में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। जिनमें अधिकारियों से उनके यहां से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था में सहयोग मांगा गया है।
फ्लैक्स बोर्ड लगाकर किया जा रहा जागरूक
नेशनल हाईवे समेत मेरठ रोड और गढ़ नगर में आने वाले रास्तों पर मेला आयोजन स्थगित होने को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। जिन स्थानों पर अभी तक बोर्ड नहीं लग सके हैं, वहां भी जल्द लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
गंगा तट पर नहीं लगेंगे तंबू और दुकानें
पुलिस की ओर से गंगा के रेतीले मैदान में किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं को पड़ाव नहीं डालने दिया जाएगा। इसके लिए भी गंगा तटों पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। सभी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। बताया कि दीपदान करने वालों को भी रोकने के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। अभी तक बाहरी क्षेत्रों से तीन इंस्पेक्टर, छह एसआई, महिला एसआई छह, छह हेड कांस्टेबल समेत ५५ पुलिसकर्मियों ने आमद दर्ज करा ली है।