Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police action in the case of dead fish being found in the Yamuna

दिल्ली: यमुना में मरी हुई मछलियां मिलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर के बाद गिरफ्तारी

Sun, 15 Nov 2026 10:14 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 15 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Police action in the case of dead fish being found in the Yamuna
यमुना में दिखाई दीं मरी हुई मछलियां - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है कि मछली यमुना में कैसे मरी।  इस मामले में किसी की शरारत तो नहीं है। डीसीपी निहारिका ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र ने यमुना नदी में मरी मिली मछलियों की वीडियो बनाकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर डाली थी, इससे माहौल खराब हो गया था। उन्होंने ने बताया कि इस मामले में आरोपी को शरारत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यमुना नदी में पिछले हफ्ते काफी मात्रा में मरी मछलियां मिली थी। उसके बाद दिल्ली का राजनीतिक माहौल गरमा गया था।  भाजपा का कहना है कि भाजपा को बदनाम करने के लिए आम आदमी पार्टी ने यह शरारत की है। वंहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली पुलिस ने यमुना नदी में मरी मछलियों को लेकर शनिवार को उत्तरी जिले के वजीराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से शिकायत मिलने के बाद वजीराबाद थाने में शरारत करने और गलत जानकारी फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी हुईं मछलियों के वीडियो सामने आने के दो दिन बाद हुआ है।


इन वीडियो के सामने आने के बाद जल प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई थी और नदी में जहरीले अपशिष्ट छोड़े जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। मछलियों की मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि अमर उजाला ने अपने समाचार पत्र और डिजिटल के माध्यम से इस मुद्दे को सबसे पहले उठाया था उसके बाद यह मामला तूल पकड़ता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed