फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poet Mahesh Garg Bedhadak got honors of Hasya ratna

हास्य कवि महेश गर्ग बेधड़क को मिला हास्य रत्न सम्मान

Wed, 20 Mar 2019 03:05 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
Poet Mahesh Garg Bedhadak got honors of Hasya ratna
महेश गर्ग बेधड़क

ब्रज कला केंद्र और काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लोदी रोड स्थित र्साइं सभागार में होली मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कृष्ण कन्हाई को ब्रज विभूति सम्मान से नवाजा गया। हास्य व्यंग्य कवि तेज नारायण शर्मा और महेश गर्ग बेधड़क को हास्य रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक चक्रधर ने किया। यह सम्मान पिछले 45 वर्षों से हास्य कवियों को हर साल दिया जाता है। कार्यक्रम में ब्रज कला के संवर्धन के लिए अनेक विभूतियों को सम्मानित किया। ब्रज विभूति सम्मान काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के ट्रस्टी वासुदेव गर्ग अपने पुत्र कुणाल गर्ग की स्मृति में देते हैं। काका हाथरसी पुरस्कार उनके पुत्र डॉ लक्ष्मी नारायण गर्ग द्वारा दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रज धाम समिति अध्यक्ष विष्णु गोपाल, नरेश भार्गव, मुरारीलाल गर्ग एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में ब्रज रसिया राधा-कृष्ण की झांकी और फूलों की होली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली मंगल मिलन समारोह में कवियों की मौजूदगी ने इस समारोह को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले हास्य कवि महेश गर्ग बेधड़क ने ठहाका एक्सप्रेस काव्य संग्रह लिखा है और वह रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी हैं। होली मंगल मिलन के बीच मौजूद सभी अतिथियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और फूलों से होली खेलकर प्राकृतिक रंगों के प्रयोग का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed