{"_id":"6a01f80e8fbae659eb057982","slug":"pms-advice-signals-economic-emergency-kejriwal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135936-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सलाह आर्थिक इमरजेंसी की आहट : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सलाह आर्थिक इमरजेंसी की आहट : केजरीवाल
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने सरकार से किया सवाल, क्या देश आर्थिक संकट में, सच बताए सरकार
भगवंत मान ने कहा-स्वदेशी की बात, पर विदेश से समझौते क्यों
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की ओर से खर्च और खपत कम करने की सलाह पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे आर्थिक हालात से जोड़ते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की हालिया सलाह पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश आर्थिक इमरजेंसी की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, सोना और अन्य खर्च कम करने की बात पहले कभी नहीं कही गई, इससे देश की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता पैदा होती है। प्रधानमंत्री को सामने आकर देश को बताना चाहिए कि असल आर्थिक हालात क्या है।
विदेशों से समझौते कर रही सरकार : भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्वदेशी अपनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर विदेशों से समझौते किए जा रहे हैं, जो विरोधाभास दिखाता है। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। केजरीवाल ने नीट परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर साल करोड़ों युवाओं का भविष्य ऐसे मामलों से प्रभावित होता है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।