फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PMO asked repot to Ministry of Human Resource Development on jnu protest

जेएनयू छात्र प्रदर्शनः राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएमओ तक पहुंचा मामला, मांगी रिपोर्ट

Tue, 12 Nov 2019 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
PMO asked repot to Ministry of Human Resource Development on jnu protest
jnu student protest - फोटो : पीटीआई

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी का मामला राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत पीएमओ तक पहुंचा गया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से लेकर पीएमओ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार छात्रों के साथ है। छात्रों की दिक्कतों का समाधान के साथ अगले हफ्ते तक बदलाव भी दिख सकता है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एआईसीटीई मुख्यालय के बाहर जेएनयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन की गूंज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से लेकर पीएमओ तक पहुंच गई है। दरअसल छात्र नए हॉस्टल नियमों के तहत फीस बढ़ोतरी के मुद़दे पर एक महीने से अधिक समय से कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से संवाद चाहते थे, ताकि वे असमंजस दूर कर सकें। देशभर में जेएनयू छात्रों का विरोध सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग में रहा। 
विज्ञापन


आम लोग भी प्रदर्शनकारियों के साथ जुड़ गए। क्योंकि इनमें दिव्यांग से लेकर आम छात्र शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते तक यूजीसी की कमेटी नए हॉस्टल नियमों के ड्रॉफ्ट पर रिपोर्ट तैयार करेगी। क्योंकि मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने भी छात्र प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरकार भी आम छात्रों को नाराज नहीं करना चाहती है। सरकार भी मानती है कि कुलपति ने छात्रों से बात की होती तो यह मुद्दा कैंपस से सड़क तक नहीं पहुंचता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed