फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm will inaugrate escort-mujesar bata chowk metro station

अब इस मेट्रो में डेढ़ मिनट की यात्रा करेंगे पीएम मोदी

Thu, 03 Sep 2015 07:07 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
pm will inaugrate escort-mujesar bata chowk metro station

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेक्टर-12 में रैली स्थल के मंच से मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेट्रो के लोकार्पण और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर डीएमआरसी और जिला प्रशासन दिन-रात जुटा हुआ है। उधर, पीएम के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


डीएमआरसी और जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सबसे पहले एस्कॉर्ट्स-मुजेसर से बाटा चौक स्टेशन तक डेढ़ मिनट की यात्रा करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सेक्टर-12 स्थित सभास्थल पहुंचेगा। यहां पहले वह बदरपुर-मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन योजना के पत्थर का अनावरण कर करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सभास्थल से ही मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सभास्थल से स्क्रीन पर ट्रेन को रवाना होते देखा जा सकेगा। पीएम के ऑनलाइन हरी झंडी दिखाने और ट्रेन चलाने को लेकर डीएमआरसी ने आईटी एक्सपर्ट्स की मदद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने का प्रसारण सीधे मेट्रो स्टेशन मुख्यालय पर होगा। झंडी दिखाते ही मुख्यालय से पायलट को ट्रेन चलाने का संकेत दिया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर सर्चिंग अभियान शुरू

pm will inaugrate escort-mujesar bata chowk metro station

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शहर में सर्चिंग अभियान चला रखा है। शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस में ठहरने वालों और दिल्ली, यूपी सीमा से सटे इलाकों में किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन की पुलिस को शहर के अंदर आने वाले वाहनों पर दिन-रात नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। काफिले के रूट से लेकर सभास्थल तक पुलिसकर्मी बावर्दी और सादे कपड़े में हर जगह तैनात रहेंगे।

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्रोन कैमरों से इलाकों की निगरानी की जाएगी। पीएम की सुरक्षा को लेकर तीन जोन के डीसीपी ने उनके इलाकों में पड़ने वाले होटल, गेस्ट हाउस आदि में ठहरने वालों पर नजर रखने और नाम, पते का वेरिफिकेशन कराने का अभियान चलाया है। दिल्ली बॉर्डर से लगे हुए गांवों में खासकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

एसपीजी टीम ने खंगाला सभास्थल क्षेत्र
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने सभास्थल पर डेरा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को टीम ने प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए जा रहे मंच, सभास्थल, मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाका सघन निरीक्षण किया। टीम ने मंच स्थल का डीप मेटल डिटेक्टर लगाकर निरीक्षण किया तो स्निफर डॉग स्क्वाड ने मंच स्थल के आसपास संदिग्ध और खतरनाक वस्तुओं की खोज की। टीम ने मंच के अलावा वीआईपी मंच, सभास्थल, पार्किंग स्थल, और रूट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के आने और उनके जाने के बाद तक एसपीजी टीम लगातार इलाके का निरीक्षण और सुरक्षा में लगी रहेगी।

कमांडो टीमों ने शहर में जमाया डेरा
प्रधानमंत्री की रैली को सुरक्षा देने के लिए अन्य जिलों से पुलिस बल और पुलिस कमांडो ने आकर शहर में डेरा जमा लिया है। फिलहाल इन पुलिसकर्मियों और कमांडो टुकड़ियों को शहर के गेस्टहाउस, धर्मशाला और पुलिस लाइन में ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed