{"_id":"5704083f4f1c1b5238c81115","slug":"pm-welcome-on-helipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीपैड पर हुआ पीएम का स्वागत, हर बार खलती है सीएम की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीपैड पर हुआ पीएम का स्वागत, हर बार खलती है सीएम की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
प्रधानमंत्री जैसे ही हेलीपैड पर पहुंचे, तो वहां पर गौतमबुद्धनगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश के मंत्री कमाल अख्तर, विधायक विमला बाथम, मेरठ कमिश्नर आलोक सिन्हा, जिलाधिकारी एनपी सिंह, एसएसपी किरण एस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा गुर्जर नेता हरिश्चंद्र भाटी, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा समेत जिले भर के भाजपाई व्यवस्था संभालने में लगे रहे।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा कब आएंगे, यह किसी को पता नहीं। प्रदेश में सपा की सरकार बने चार साल हो गए, लेकिन सीएम एक बार भी नोएडा नहीं आए। दिसंबर और अप्रैल में दो बार पीएम नोएडा आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रोटोकॉल के तहत सीएम को आना चाहिए, लेकिन एक बार भी ऐसा नहीं हुआ। लोग कहते हैं कि जो सीएम नोएडा आता है, उसकी सरकार दोबारा नहीं बनती है। शायद इसीलिए प्रदेश के ज्यादातर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नोएडा आने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन