{"_id":"69dd0891a7935a279c053c80","slug":"pm-to-inaugurate-from-dehradun-live-telecast-set-up-in-gandhinagar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132183-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देहरादून से पीएम करेंगे उद्घाटन, गांधी नगर में लाइव प्रसारण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देहरादून से पीएम करेंगे उद्घाटन, गांधी नगर में लाइव प्रसारण की तैयारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह देहरादून से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर यमुनापार के गांधी नगर स्थित महावीर स्वामी पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
सोमवार को हर्ष मल्होत्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार एक्सप्रेसवे पर टोल निर्धारण और एजेंसी चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती दिनों में यह एक्सप्रेसवे टोल फ्री रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, टोल कलेक्शन के लिए टेंडर बुधवार को जारी किए जा सकते हैं, जिसके बाद वसूली शुरू होगी। ब्यूरो