फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm programe can be seen live in faridabad

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखेगा शहर 

Sat, 25 Jun 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
pm programe can be seen live in faridabad

स्मार्ट सिटी और अमृत योजना को शुरू हुए 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को शहरवासी लाइव देख सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए तैयारियां की हैं। निगम सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


यह जानकारी निगम स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी व एसई डीआर भास्कर ने दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अभी तक 33 शहरों को चुना जा चुका है। इसी तरह से अमृत योजना के तहत देश के 500 शहरों को चुना गया है।
विज्ञापन


इन दोनों की बड़ी योजनाओं में फरीदाबाद का नाम शामिल है। स्मार्ट सिटी के तहत एक विशेष क्षेत्र को विकसित करने की योजना है। दूसरी तरफ  अमृत योजना के तहत सीवर, ड्रेनेज, पार्क, ट्रांसपोर्ट आदि सेवाओं को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर पुणे में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का  निगम सभागार में स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी आरडब्ल्यूए, एनजीओ, औद्योगिक, सामाजिक, व धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। लाइव प्रसारण शाम तीन बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed