फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm narendra modi will killing two ravan in delhi.

दो-दो रावणों का वध करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 01 Oct 2014 09:07 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will killing two ravan in delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय दशमी के दिन दो रामलीलाओं में रावण के पुतलों पर तीर चलाएंगे। एक रामलीला तो वही होगी, जिसमें दस वर्षों तक डॉ. मनमोहन सिंह ने तीर चलाए थे।

विज्ञापन


यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में नरेंद्र मोदी रावण पर तीर चलाएंगे। जबकि नरेंद्र मोदी दूसरी उस रामलीला में जाएंगे, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह कभी नहीं गए थे।
विज्ञापन


लालकिला के सामने सुभाष मैदान में वर्षों से रामलीला का मंचन कराने वाली श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर विजय दशमी के दिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन भी आएंगे रावण वध देखने!

pm narendra modi will killing two ravan in delhi.

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता के अनुसार राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय दशमी के दिन आने की सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पहले की भांति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आएंगी। कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी आमंत्रित किया है।

नरेंद्र मोदी सुभाष मैदान के बाद उसके सामने लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लवकुश कमेटी की रामलीला में भी विजय दशमी उत्सव में हिस्सा लेंगे। वहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी व राजनाथ सिंह ने उत्सव में आने की हरी झंडी दे दी है। इस कमेटी की रामलीला में डॉ. मनमोहन सिंह कभी भी नहीं गए थे।

मनमोहन-सोनिया भी रावण पर चलाएंगे तीर

pm narendra modi will killing two ravan in delhi.

केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने के चलते चारों ओर कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार सुभाष मैदान में प्रधानमंत्री शायद ही विजय दशमी उत्सव में आए।

इसके पीछे कमेटी के पदाधिकारियों का कांग्रेस की ओर झुकाव माना जा रहा था। जबकि लव कुश कमेटी की रामलीला में नरेंद्र मोदी का शुरू से ही आना तय माना जा रहा है। क्योंकि कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भाजपा के पदाधिकारी है।

उधर, रामलीला मैदान में मुगलकाल से रामलीला का मंचन कर रही श्रीरामलीला कमेटी ने प्र्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया है। जबकि कमेटी प्रतिवर्ष डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के नाते बुलाती रही है।

कमेटी के संरक्षक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के मुताबिक विजय दशमी उत्सव में इस बार भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रावण के पुतले पर तीन चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed