फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi undergoes medical check-up at AIIMS.

एम्स पहुंचे PM मोदी, सात घंटे तक चला चेकअप

Sun, 24 Aug 2014 11:52 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi undergoes medical check-up at AIIMS.

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी विस्तृत स्वास्थ्य जांच कराने के लिए रविवार की सुबह दिल्ली एम्स पहुंचे। अस्पताल में आम मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत न हो इसके लिए मोदी ने छुट्टी का दिन चुना।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से सीएन सेंटर और राजेंद्र प्रसाद सेंटर के आसपास आम लोगों और अस्पतालकर्मियों के जाने पर रोक लगा दी गई थी। एम्स के सामने स्थित दवा दुकानों को भी सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन


एम्स प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मोदी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए आए थे। उन्होंने करीब सात घंटे एम्स में बिताए। इस दौरान सीएन सेंटर स्थित वीवीआईपी चिकित्सीय कक्ष में हृदय संबंधी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह पर एमआरआई भी किया गया। इसके बाद उन्हें राजेंद्र प्रसाद सेंटर में ले जाया गया। यहां आंखों से संबंधित तमाम बीमारियों की इलाज की व्यवस्था है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में आंखों की जांच की गई।

अस्पतालकर्मियों के लिए बंद कर द‌िए गए रास्ते

PM Narendra Modi undergoes medical check-up at AIIMS.

दोपहर करीब 1:45 बजे मोदी एम्स से निकल गए। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से एम्स के मुख्य द्वार से लेकर निजी प्राइवेट वार्ड की ओर आने वाले रास्ते को भी तीमारदारों और अस्पतालकर्मियों के लिए बंद कर दिया गया था।

एम्स मेट्रो गेट पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। जांच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पोल खोल बाइक रैली को दी हरी झंडी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पोल खोलने के लिए भाजपा ने बाइक रैली की शुरुआत की है। करावल नगर विधानसभा से रैली को विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने रवाना किया। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के बॉबी ठाकुर ने इसका नेतृत्व किया।

बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के युवा अरविंद केजरीवाल की पोल खोलेंगे। लोगों को यह बताया जाएगा कि केजरीवाल 49 दिनों में ही सरकार छोड़कर भाग गए जिससे दिल्ली में विकास कार्य ठप पड़ा है। उनके गलत फैसलों के ही कारण दिल्ली की जनता बिजली बिल और पानी को लेकर परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed