फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi's visit to Jind welcomed with a cleanliness drive; saplings planted on the hospital premises.

Delhi NCR News: स्वच्छता अभियान चलाकर किया पीएम मोदी के जींद दौरे का स्वागत, अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को जींद आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में चलाए जा रहे स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत पुन्हाना मंडल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुन्हाना में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ। आयोजन मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया, जबकि अभियान के संयोजक सुंदरलाल यादव (मानेसर) रहे। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सामूहिक रूप से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने में योगदान दे। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली दोनों ही स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास, हेमराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर शर्मा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष महादेव पहलवान, उप प्रधान संजीव गर्ग सिकरिया, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सैनी, मंडल महामंत्री ललित गोयल, भाजपा आईटी एवं मीडिया प्रकोष्ठ से सुनील सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, कैलाश सोनी, डॉ. योगेश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article