{"_id":"a49543aa8605a848167a5bf78e2b4c0c","slug":"pm-modi-will-show-green-signal-to-walkathon-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Sep 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के स्वच्छता से जुड़े सिद्धांत को अपनाते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत वाकाथॉन के जरिए दिल्ली वालों को साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत सरकार का शहरी विकास मंत्रालय, एनडीएमसी के साथ मिलकर गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्तूबर को वाकाथॉन (दौड़) का आयोजन कर रहा है।
इंडिया गेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को सीधे सुन सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला के मुताबिक यह हमारे लिए गर्व की बात है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर की इस दौड़ में करीब 2500 बच्चे हिस्सा लेंगे। उपशिक्षा निदेशक (दक्षिण) को इस प्रोग्राम के लिए चयन करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन