फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi to inaugurate highway projects worth Rs 11,000 crore in Delhi on Sunday

Delhi: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 11000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Sat, 16 Aug 2025 12:52 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Aug 2025 12:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate highway projects worth Rs 11,000 crore in Delhi on Sunday
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे रोहिणी में होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाना है।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। इस परियोजना में शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 किलोमीटर का खंड और आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का खंड शामिल है, जो अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 को सीधा संपर्क प्रदान करता है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024  में द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड में जनता को समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) परियोजना के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed