{"_id":"64f638033a1a6f16c30688e3","slug":"pm-modi-met-75-winners-of-national-teacher-award-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- वे युवाओं का लिख रहे उज्जवल भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- वे युवाओं का लिख रहे उज्जवल भविष्य
Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर शिक्षा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले स्कूली, उच्च और कौशल विकास के राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मिले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के 75 विजेताओं से मुलाकात की। शिक्षकों से बातचीत में पीएम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। अपनी कक्षाओं में, वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य लिख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर शिक्षा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले स्कूली, उच्च और कौशल विकास के राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे। पीएम ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि देश के उत्कृष्ट शिक्षकों से मुलाकात हुई, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। अपनी कक्षाओं में, वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की इबारत लिख रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश भर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इन विजेताओं में स्कूलों के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक भी शामिल हैं।