फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi interact with students and said 1200 electric buses of central government are running Delhi

'दिल्ली में केंद्र की 1200 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं': कार्बन फुटप्रिंट पर PM ने दिया जोर, बोले- अभी और भी...

Thu, 23 Jan 2025 05:48 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही कहा कि लोग घरों पर सौर पैनल लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi interact with students and said 1200 electric buses of central government are running Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर संसद के सेंट्रल हॉल में अपने युवा मित्रों (छात्रों) से विशेष बातचीत की। इस दौरान पीएम ने विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बढ़-चढ़कर जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि 2047 तक देश का लक्ष्य क्या है? इस पर एक छात्र ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) बनाना है। प्रधानमंत्री ने जब यह पूछा कि 2047 तक ही क्यों.. तब एक अन्य छात्र ने उत्तर दिया कि जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मना रहा होगा तब हमारी मौजूदा पीढ़ी राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा दूसरा लक्ष्य क्या है? एक विद्यार्थी ने बताया कि आजादी को 100 साल हो जाएंगे। इस पर प्रधानमंत्री उसे शाबाशी दी। छात्रों से बातचीत के दौरान पीएम बच्चों के साथ अटखेलियां भी करते नजर आए। मोदी ने उनसे पूछा क्या वे खाने का डब्बा साथ रखते हैं? तो छात्रों ने जवाब दिया- नहीं सर। तभी प्रधानमंत्री ने कहा, अरे मैं खाऊंगा नहीं, बताओ तो सही। इस पर विद्यार्थियों ने कहा, सर खाकर कर आए हैं। फिर पीएम ने हंसते हुए कहा, खाकर आ गए, लेकर नहीं आए? अच्छा आपको लगा होगा प्रधानमंत्री वो ही खा लेंगे।
विज्ञापन


जब पीएम ने पराक्रम दिवस के महत्व के बारे में पूछा तो एक छात्र बताया कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य छात्रा से पूछा कि नेताजी का कौन सा नारा आपको सबसे अधिक प्रेरित करता है, तो उसने जवाब दिया, 'तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। उसने आगे कहा कि नेताजी ने हर चीज से ऊपर अपने देश को रखकर सच्चे नेतृत्व का प्रदर्शन किया और यह समर्पण हमें बहुत प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएम ने पूछा कि आप इससे प्रेरित होकर क्या कार्य करते हैं। इस पर छात्रा ने उत्तर दिया कि वह देश में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रेरित है, जो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का एक हिस्सा है।


दिल्ली में 1200 ई-बसें चला रही केंद्र सरकार
प्रधानमंत्री ने छात्रा से पूछा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए भारत में क्या पहल की गई है, तो उसने जवाब दिया कि इलेक्ट्रिक वाहन और बसें शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार की 1,200 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में चल रही हैं और आगे और भी शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र देशभर में करीब 10 हजार बसें, अलग-अलग शहरों में चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed