फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi inaugurates blue line metro in greater noida

मोदी का कार्यक्रम: झंडी दिखाते ही बजा हॉर्न और चल पड़ी मेट्रो

Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
pm modi inaugurates blue line metro in greater noida
Pm modi

नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच 6.675 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन शनिवार से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर 1:10 मिनट पर ग्रेटर नोएडा में हरी झंडी दिखाई और नोएडा में हॉर्न बजते ही इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से सिटी सेंटर की ओर मेट्रो रवाना हो गई। हालांकि, शाम 4 बजे से यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर लगी दो एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया गया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से मेट्रो में सफर किया। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो रेल परियोजना फेस-3 का अंतिम स्टेशन है।
विज्ञापन


इस खंड के खुलने के बाद द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो के ब्लू लाइन कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर 56.46 किलोमीटर हो गई है। सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच छह स्टेशनों का सफर 12.23 मिनट में तय किया जा सकेगा। पीक आवर के दौरान 5.26 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इससे गाजियाबाद के लोगों की राह भी आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलती गई, भीड़ बढ़ती गई

यात्रियों में उत्साह इस कदर था कि मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले ही स्टेशन परिसर में भीड़ जुटने लगी थी। यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन दोपहर 2 बजे से ही यात्री स्टेशन के नीचे खड़े दिखाई दिए। करीब 3 बजे यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर को खोल दिया गया। किसी ने टोकन लेकर तो किसी ने स्मार्ट कार्ड के साथ प्लेटफॉर्म पर प्रवेश खुलने का इंतजार किया।

दोपहर बाद 3:50 बजे यात्री प्लेटफॉर्म की ओर रवाना हुए। इसके बाद डीएमआरसी के अधिकारियों ने मेट्रो के सामने नारियल फोड़ा। 4 बजे मेट्रो के दरवाजे खुले और यात्रियों को लेकर सिटी सेंटर के रास्ते द्वारका की ओर रवाना हो गई। हालांकि, पहली मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलती गई, मेट्रो में भीड़ बढ़ती गई। नोएडा ही नहीं इंदिरापुरम गाजियाबाद के लोगों ने भी किया मेट्रो में सफर किया।

वेंडिंग मशीन पर तैनात रहे कर्मचारी
यात्रियों को टोकन लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर लगाई गई वेंडिंग मशीन पर डीएमआरसी ने कर्मचारियों को तैनात किया है। पहले दिन फुटकर लेकर कर्मचारी मशीनों के पास खड़े रहे, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

देश परिवर्तन की ओर बढ़ रहा: जय प्रताप
मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेषकर एनसीआर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। जो उत्तर प्रदेश 2014 से पहले विकास के मामले में पीछे था उसने महज 23 महीने में ही गति पकड़ ली है।

इन स्टेशनों से सेवा शुरू
सेक्टर-34, 52, 61, 59, 62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed