फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi flagged off 200 electric buses on World Environment Day Ek Ped Maa Ke Naam

Delhi: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने दिल्ली को दी सौगात, 200 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 05 Jun 2025 01:19 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi flagged off 200 electric buses on World Environment Day Ek Ped Maa Ke Naam
पीएम मोदी ने 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून यानी आज विश्व पर्यावरण दिवस को मौके पर पौधा लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान की शुरुआत की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "ये दिल्ली के लिए बहुत ही खुशी का कार्यक्रम है कि हमने जो दिल्ली के लिए प्लान किया कि हम सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को EV पर लेकर आएंगे। जिसके अंतर्गत हमने पहले 400 बस दिल्ली को समर्पित किए और आज पीएम मोदी के माध्यम से 200 बसें दिल्ली को समर्पित की गई। ये बहुत ही खुशी का अवसर है। ये बसें बहुत ही सुविधाजनक है। इस साल के अंत तक 280 बसे हमें दिल्ली को देनी है और 2027 तक दिल्ली सरकार की सार्वजनिक परिवहन की बसों को EV पर लेकर आएंगे और EV की नई नीति भी लाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "एक संदेश है और ये संदेश देशवासियों को, देश की सेना को प्रोत्साहित करने वाला है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक पेड़ लगाया और वह भी सिंदूर का पेड़। इसके जरिए देश और देश के बाहर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया था, करीब 140 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। आज एक पेड़ मां के नाम 2.O शुरू किया जा रहा है।"


कंगना रनौत ने पौधारोपण किया
भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "हमें पर्यावरण विरासत में मिला है, लेकिन इसे हमें आगे आने वाली पीढ़ी को वैसे ही सौंपना है। देश-विदेश में बड़े पैमाने पर पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के माध्यम से लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। आज हमने संतरे का पेड़ लगाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed