{"_id":"3711553b5415e6accef5364fdbe398ed","slug":"plot-lucky-draw-after-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के लकी ड्रॉ में लग गए दस साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के लकी ड्रॉ में लग गए दस साल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 17 Feb 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में हुडा के सेक्टर-57 में विवादित प्लॉट के चक्कर में घूमने वाले आवंटियों का ड्रा निकलना शुरू हो गया है। हुडा संपदा कार्यालय दो में सोमवार को एक कनाल और डेढ़ कनाल वालों का ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन
हुडा के सेक्टरों में विवादित प्लॉटों का ड्रा 17 से 21 फरवरी तक निकाला जाएगा। हुडा प्रशासक पीसी मीणा के नेतृत्व में पहले दिन एक कनाल व डेढ़ कनाल के 52 आवंटियों की पर्ची निकाली गई। इसमें डेढ़ कनाल का एक प्लॉट व एक कनाल के 51 प्लॉट का ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:...तो इसके बाद सील हो सकती है प्रॉपर्टी
विज्ञापन
आवंटियों को प्लॉट का आवंटन सेक्टर-57 में दस साल पहले हुआ था। जिस जमीन पर उनके प्लॉट काटे गए थे वे कॉलोनाइजर के पास चले गए थे। मामला अदालत में जाने के बाद हुडा ने दुबारा से ड्रा निकाल कर उनको प्लॉट देना शुरू किया है।
हुडा के संपदा अधिकारी नरेंद्र यादव के अनुसार एक कनाल के आवंटियों को सेक्टर 31, 32, 43, 51, 55, 56 व 57 में आवंटन किया गया है। एक कनाल के कुल 51 आवंटी थे। जिनको ड्रा निकलने के बाद मौके पर ही नया आवंटन पत्र दिया जा रहा था। हुडा के संपदा अधिकारी की ओर से कब्जा पत्र भी दिया गया है। हुडा की एक टीम उनको मौके पर कब्जा देने के लिए लगाई गई। मंगलवार को दूसरे दिन भी ड्रा निकाला जाएगा।