{"_id":"577a67ae4f1c1b6d697fa4a4","slug":"please-make-inquiries-before-the-train-journey-affecting-trains-operating","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का सफर करने से पहले कर लें इंक्वायरी,कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का सफर करने से पहले कर लें इंक्वायरी,कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न रेलवे के मुंबई डिविजन के विरार- बलसाड रेल रूट के वानगांव -दहानू रोड स्टेशन के बीच कंटेनर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन
इसका असर फरीदाबाद के रास्ते आवागमन करने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रूट बाधित होने के चलते मंगलवार को जनता एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा मंगलवार को ही पश्चिम एक्सप्रेस घंटो की देरी से आएगी।
विज्ञापन
ऐसे में रेल से सफर करने से पहले इंक्वायरी से ट्रेन का स्टेटस जरूर पता कर लें। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वानगांव -दहानू रोड स्टेशन के बीच तड़के करीब 2:50 बजे कंटेनर मालगाड़ी के एक साथ 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
इतनी संख्या में डिब्बों के पटरी से उतर जाने से ट्रैक बुरी तरह डैमेज हो गया है। डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर पहुंच गए। ऐसे में दोनों ही लाइनों पर ट्रेन परिचालन बंद हो गया।
जिसके चलते ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। सोमवार को मुंबई से चलकर फिरोजपुर को जाने वाली जनता एक्सप्रेस 19023 को रद्द कर दिया गया है। यानी मंगलवार को यह ट्रेन फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल रेलवे स्टेशन पर रद्द रहेगी।
इसके अलावा सोमवार को बांद्रा से अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 12925 को 6 घंटे रि-शेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन मंगलवार को कम से कम 6 घंटे तक की देरी से आएगी। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि इस संबंध में सभी स्टेशनों को सूचना दे दी गई है।