{"_id":"6aa1523de0a006f86b0019e1","slug":"players-showcase-their-strength-in-the-delhi-state-athletics-championship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154141-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में मंगलवार से दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन अंडर-19 बालिका वर्ग में गोला फेंक में दीपिका ने पहला स्थान हासिल किया। सृष्टि त्रिपाठी दूसरे और अविश्का यादव तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में ज्योति कुमारी ने स्वर्ण, तनिष्का ने रजत और कंगना ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रोली देवी ने बाजी मारी। प्रिंसी दूसरे और अफसाना तीसरे स्थान पर रहीं।
इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स एस सुनील, ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, अर्जुन पुरस्कार एवं ओलंपिक पदक विजेता शरद कुमार और अर्जुन पुरस्कार एथलीट आशा अग्रवाल मौजूद रहीं। चैंपियनशिप के इंचार्ज मुकेश वत्स ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद