{"_id":"6a1c354ddf0b8d12d90bf953","slug":"plantation-done-on-malcha-marg-appeal-to-keep-water-for-birds-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138768-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मलचा मार्ग में किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मलचा मार्ग में किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील
विज्ञापन
मलचा मार्ग में किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को चाणक्यपुरी स्थित मलचा मार्ग में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित हुआ। डिप्लोमैटिक एन्क्लेव ओनर्स एंड रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, एनडीएमसी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीईओआरए के पदाधिकारी अशोक बहल, आदित्य टंडन, अंशु देवान और अवधेश सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पौधारोपण से पहले कुलजीत चहल ने स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जनहित के मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चहल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना मां के सम्मान के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखने जैसा है।