{"_id":"6ab14b7593d3ee152f0834d7","slug":"placement-and-internship-fair-at-du-on-october-7-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155939-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में 7 अक्तूबर को प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में 7 अक्तूबर को प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के कॅरियर को उड़ान देने के लिए अवसर नाम से प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर का आयोजन करेगा। सात अक्तूबर को होने वाले इस मेले में हिस्सा लेने के लिए 25 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के पहुंचने की संभावना है।
डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से आयोजित फेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें नौकरी एवं इंटर्नशिप के प्रस्ताव मिलेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ब्यूरो