{"_id":"5b52f1744f1c1b19208b5f21","slug":"place-in-alwar-where-pahlu-khan-was-lynched-a-year-ago-at-same-place-akbar-lynched-on-july-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गो-तस्करी के शक में अलवर में जहां मारा गया अकबर, वहीं एक साल पहले हुई थी पहलू खान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो-तस्करी के शक में अलवर में जहां मारा गया अकबर, वहीं एक साल पहले हुई थी पहलू खान की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग के शिकार पहलू खान और अकबर खान
- फोटो : अमर उजाला
देश की संसद में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मॉब लिंचिंग पर चिंता जाहिर की थी। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने राज्यों से इस दिशा में कठोर कदम उठाने को कहा था।
विज्ञापन
लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी सरकार की बात का गोरक्षकों पर कोई असर नहीं हुआ। इस भाषण के कुछ घंटे बाद ही अलवर में एक बार फिर एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में अकबर खान नाम के एक शख्स को गोतस्करी के शक में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात की है।
विज्ञापन
अलवर जिले का यह वही इलाका है जहां एक साल पहले अप्रैल 2017 में पहलू खान नाम के बुजुर्ग शख्स को गोतस्करी के ही शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। 55 साल का पहलू भी मेवात जिले का रहने वाला था और वह रमजान में दूध के लिए गाय खरीदकर घर जा रहा था।
Trending Videos
मेव जाति करती है गायों का संरक्षण
जहां अकबर खान को मारा गया उस जगह की पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पहलू खान मेव जाति का था। यह जाति गाय का पालन-पोषण और संरक्षण करने के लिए जानी जाती है। एक साल हो गए हैं और पहलू खान की हत्या के आरोपियों को सजा भी नहीं हुई है। इस बीच एक बार फिर ऐसी ही घटना ठीक उसी इलाके से सामने आ गई जहां एक साल पहले उसे मारा गया था।
बता दें कि रामगढ़ के थाना क्षेत्र लालवंडी गांव में कुछ लोगों ने अकबर खान को पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार अकबर खान के पास दो गाय थी। उसे दो गायों के साथ देख कुछ लोगों ने उसे गो-तस्कर समझा और इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार अकबर के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और गायों को गोशाला भेज दिया है। इसके साथ ही इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतक अकबर खान हरियाणा के कोलगांव का निवासी है।