फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pk ssistance dancer held for raping national karate player, claims it was mutual

पीके का असिस्टेंस डांसर बोला- नहीं किया था रेप’

Sat, 08 Aug 2015 09:31 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
pk ssistance dancer held for raping national karate player, claims it was mutual

गाजियाबाद में नेशनल कराटे प्लेयर और नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी डांस टीचर माइकल को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


रेप और पाक्सो एक्ट की धारा में उसे जेल भेज दिया। उसने पुलिस हिरासत में दावा किया कि दोनों में अफेयर था, जो कुछ भी हुआ रजामंदी से हुआ। उसने रेप नहीं किया था।

बृहस्पतिवार रात उसे एफआईआर का पता चला। उसने दावा किया कि वह पीके, तेरे नाम, रंगीला और रन में बैकग्राउंड डांसर का काम कर चुका है। सिंगर मीका के साथ ‘दुनाली’ एलबम भी शूट की थी।

विज्ञापन

डांसर और कराटे प्लेयर का हो गया था अफेयर

pk ssistance dancer held for raping national karate player, claims it was mutual

विजेंद्र कुमार उर्फ माइकल अलीगढ़ के अरनिया का रहने वाला है। एक साल पहले वह गोविंदपुरम में शिफ्ट हुआ था। 2010 में उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

माइकल का दावा है कि स्कूल में टीचिंग के दौरान कराटे प्लेयर से उसका अफेयर हुआ। डांस क्लास में ही 30 मई को उसने कराटे प्लेयर की मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए थे।

31 मई को स्कूल डायरेक्टर को स्कूल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखकर मामले का पता चल गया था। डायरेक्टर ने उन दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। इसकी चर्चा स्कूल में फैल गई।

डर से रह रहा था रिश्तेदारों के घर

pk ssistance dancer held for raping national karate player, claims it was mutual

माइकल का कहना है कि इसके बाद भी वे दोनों मिलते रहे। 5 अगस्त को मैं नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहा था, इस दौरान डायरेक्टर ने मुझे कॉल और मैसेज किए।

जवाब न मिलने पर मेरी पत्नी को कॉल कर डायरेक्टर ने एफआईआर दर्ज होने की बात बताई। गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली में रिश्तेदार के घर रहने लगा, जहां से पुलिस ने उसे दबोचा लिया।

बॉलीवुड में बनाना चाहता था कॅरियर
माइकल ने बताया कि बॉलीवुड में काम के लिए एसोसिएशन का सदस्य होना जरूरी है। सदस्य बनने के लिए ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं, जोकि उसके पास नहीं थी, इसी कारण वो डांस टीचर बन गया।

विज्ञापन

मुझे पछवाता- पत्नी भी थी नाराज

pk ssistance dancer held for raping national karate player, claims it was mutual

माइकल ने बताया कि जब उसे नौकरी से निकाला गया तो उसने पत्नी को इसकी वजह बता दी थी। इससे उसकी शादी में दरार पड़ गई और पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। एक माह पहले ही वह किसी तरह मनाकर घर लाया है। मैंने जबरन कुछ नहीं किया, जो हुआ वह गलत था, इसके लिए पछतावा है।

झूठ बोल रहा माइकल, डायरेक्टर भी कुसूरवार: छात्रा के पिता
पीड़ित छात्रा के पिता भी माइकल को देखने कविनगर थाने पहुंचे। उन्होंने उसे एक नजर देखा और बोले वे अब उसकी शक्ल नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि माइकल ने रेप किया था। वह झूठ बोल रहा है। डायरेक्टर भी कुसूरवार है। माइकल उसे बचा रहा है।

‘सेव योर लाइफ माइकल’
माइकल ने बताया कि एफआईआर का पता लगने पर स्कूल डायरेक्टर ने उसे मैसेज ‘सेव योर लाइफ माइकल।’ हालांकि माइकल ने ये भी कहा कि मामले में स्कूल की डायरेक्टर का कोई दोष नहीं है। उधर एसएचआे ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed