फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Piyush Pandit to join the youth social service with inspiration from Independence

आज़ाद से प्रेरणा लेकर युवा समाज सेवा में जुट जाएं : पीयूष पंडित

Sun, 23 Jul 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 23 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Piyush Pandit to join the youth social service with inspiration from Independence
चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
अपने आजाद नाम को सार्थक कर देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया। स्वर्ण भारत परिवार ने जंतर-मंतर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और युवाओं से देश हित में काम करने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का एक नारा था कि ''आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे'' अंग्रेज कभी उनके शरीर को हाथ नहीं लगा पायेंगें। सचमुच जीते जी अंग्रेज उन्हें हाथ नहीं लगा पाए। वो मरते दम तक आजाद रहे। माना जाता है कि उनकी अस्थिभस्म के साथ जो भीड़ उमड़ी थी, वैसी भीड़ इलाहाबाद नगर में कभी नहीं उमड़ी। 
विज्ञापन


पीयूष पंडित ने आजाद तथा अन्य क्रांतिकारियों के जीवन पर और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटूकेश्वर दत्त, अशफाक उल्ला खान, रामप्रसाद बिसमिल, गणेश शंकर विद्यार्थी और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी युवाओं के बलिदान से ही आजादी मिली है और आज लोग उन्हें ही भूलते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

आज के युवाओं को नहीं भूलना चाहिए कि आजाद हवा की हर एक सांस में उन मतवालों की महक है। आजादी के हर एहसास में उस क्रान्ति की धमक है। आज हम आजाद हैं पर सिर्फ उन सबकी कुर्बानियों की बदौलत। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए स्वर्ण भारत परिवार हमेशा कोशिश करता है कि उन महान क्रांतिकारियों को कम से कम उनकी जयंती पर याद किया जाए। इस कड़ी में सभी महान क्रांतिकारियों का जन्मदिवस मनाया जाता है।  इन महान क्रांतिकारियों के पद चिन्हों पर चलते हुए स्वर्ण भारत परिवार ने भी शपथ ली है कि अन्याय का सदा विरोध करेंगे। रायबरेली हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएंगें और जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक आंदोलन यूं ही चलता रहेगा।


आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने में राष्ट्रीय परशुराम सेना के अनूप दुबे, रवि सिंह, गर्गवंशम से अरविंद पण्डित, अष्टभुजा तिवारी जैसे बहुत से गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed