फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitbull attacked on a street dog in Noida 53 Gautam Buddha Nagar.

Video: खूंखार पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग को बुरी तरह नोचा, काफी देर तड़पता रहा बेजुबान... मालिक भी न कर पाया काबू

Mon, 09 Oct 2023 07:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Oct 2023 07:50 PM IST
सार

46 सेकेंड के वायरल वीडियो में पिटबुल स्ट्रीट डॉग की गर्दन जकड़कर बुरी तरह हमला करते नजर आ रहा है। स्ट्रीट डॉग तड़पता रहा और मालिक अपने कुत्ते पर काबू नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Pitbull attacked on a street dog in Noida 53 Gautam Buddha Nagar.
पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग पर किया हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-53 में पिटबुल ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से सोमवार को प्रकाशित किया था, जिसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने पिटबुल के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो गिझोड़ गांव का है। सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार ने यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता गिझोड़ गांव निवासी नरेंद्र शर्मा का है। पिटबुल खतरनाक नस्ल का डॉग है। गले में चेन और मास्क लगाए बिना मालिक ने खुला छोड़ दिया था, जिसके कारण उसने बाहर घूमने के दौरान एक कुत्ते पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पालतू कुत्ते का मालिक नरेंद्र शर्मा घटना के समय मौके पर मौजूद था। आरोप है कि उसकी लापरवाही की वजह से यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों को खाना खिलाने पर हंगामा
सोमवार को ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दो पक्षों ने कुत्तों को खाना खिलाने के नाम पर हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने इतना हंगामा मचाया कि देखते ही देखते सेक्टर के लोग इकट्ठा हो गए। घटना रविवार रात सेक्टर-40 की बताई जा रही है। एक महिला सेक्टर में बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। तभी सेक्टर में रहने वाली एक महिला और युवक ने कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से शिकायत लेकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed