{"_id":"6852b58579846dc7b30eb509","slug":"pickup-loaded-with-wheat-sacks-overturned-due-to-axle-breakage-on-devnandani-flyover-in-hapur-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: देवनंदनी फ्लाईओवर पर एक्सल टूटने से पलटी गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप, हाइवे पर लगा जाम; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: देवनंदनी फ्लाईओवर पर एक्सल टूटने से पलटी गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप, हाइवे पर लगा जाम; देखें वीडियो
Wed, 18 Jun 2025 06:35 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:35 PM IST
सार
हापुड़ जिले में देवनंदनी फ्लाईओवर पर गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस दौरान गढ़ रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में देवनंदनी फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस दौरान गढ़ रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी नाजिम बुधवार सुबह पिकअप में गेहूं के कट्टे लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित गोयल धर्म कांटे पर जा रहा था। चालक ने बताया कि देवनंदनी फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया। इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और गेहूं के कट्टे सड़क पर बिखर गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सीधा कराकर हटवाया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होने के कारण पिकअप के पलटने की बात सामने आ रही है। जल्दी ही यातायात को सुचारु कराया दिया गया।
विज्ञापन