{"_id":"6a71d3486d860791b50a1ce9","slug":"phuket-delhi-air-india-flight-hit-by-turbulence-several-passengers-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149019-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आई, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आई, कई यात्री घायल
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग, यात्रियों और क्रू मेंबर की एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में कराई गई जांच, कुछ यात्रियों को जांच के लिए अस्पताल भी भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान एआई-2379 मंगलवार को दिल्ली पहुंचने से पहले अचानक तेज टर्बुलेंस (हवाई झटकों) की चपेट में आ गई। जोरदार झटकों के कारण विमान में सवार कई यात्रियों और कुछ क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं। हालांकि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित बाहर निकल गए।
एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया। विमान के सुरक्षित उतरते ही एयरपोर्ट पर एंबुलेंस पहले से तैनात थीं। एहतियात के तौर पर घायल यात्रियों और क्रू सदस्यों को एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण और प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ यात्रियों को विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भी भेजा गया।
विज्ञापन
अचानक नीचे आया विमान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टर्बुलेंस के दौरान विमान अचानक नीचे आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को सीटों और केबिन के अन्य हिस्सों से टकराने के कारण चोटें आईं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी यात्री या क्रू सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है और सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
एयरलाइन ने जांच में सहयोग का दिया भरोसा
एयर इंडिया ने कहा कि घटना की जांच के लिए संबंधित विमानन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी। गौरतलब है कि मानसून के दौरान बादलों की सक्रियता और प्रतिकूल मौसम के कारण टर्बुलेंस की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जाती है। विमानन विशेषज्ञ ऐसे मौसम में यात्रियों को पूरी उड़ान के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखने और केबिन क्रू के निर्देशों का पालन करने की सलाह देते हैं।