फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PhD program in Sports Injury starts from new session in IPU

Delhi NCR News: आईपीयू में नए सत्र से स्पोर्ट्स इंजरी में पीएचडी प्रोग्राम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
- प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) नए सत्र से स्पोर्ट्स इंजरी में पीएचडी प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहा है। इसे विवि से संबद्ध वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में शुरू किया जाएगा। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस के डीन प्रो.(डॉ.) यतीश अग्रवाल ने बताया कि तीन सीटों के साथ इस प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अन्य प्रोग्राम की तरह इसमें भी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है।


प्रो. अग्रवाल ने बताया कि जिन्होंने ओर्थोपेडिक्स में एमएस कर रखा है, वे इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने स्पोर्ट्स इंजरी में एमए कर रखा है, वे भी इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन आवेदकों को प्रवेश परीक्षा से छूट है, वे इस आशय के दस्तावेज 15 अप्रैल तक डीन कार्यालय में जमा करा सकते हैं। अन्य पीएचडी प्रोग्राम की तरह इसकी सालाना फीस 57 हज़ार रुपये ही है। विवि के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स इंजरी के फील्ड में करियर के अवसर बढ़ रहे हैं। खेलों के विकास के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंजरी के प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। इस कारण से इस प्रोग्राम का काफी महत्व है। पहली बार दिल्ली के किसी संस्थान में इस तरह का प्रोग्राम शुरु हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed