{"_id":"6726256c947bc604360b267a","slug":"phd-admissions-in-du-likely-to-start-next-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-67024-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी दाखिले अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी दाखिले अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना
विज्ञापन
पहले अक्तूबर के अंत में शुरू करने की थी तैयारी
-बीते सप्ताह डीयू व कॉलेजों में नैक के दौरे के कारण रही व्यस्तता
-नेट परीक्षा और रिजल्ट में देरी के कारण अधर में लटके हैं दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी दाखिले शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। नेट परीक्षा के रिजल्ट अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने के बाद डीयू ने दाखिले की तैयारी शुरू कर दी थी। उम्मीद थी कि दाखिले अक्तूबर के अंत तक शुरू हो जाएंगे, लेकिन पीएचडी में दाखिले के इच्छुक आवेदक दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार ही करते रह गए। अब अगले सप्ताह दाखिले शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर डीयू जल्द ही विस्तृत जानकारी व शेड्यूल जारी कर देगा।
जून के मध्य में नेट परीक्षा में गड़बड़ी की आंशका को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। बाद में यह परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई। इस कारण से जून में शुरू होने वाले पीएचडी के दाखिले शुरू नहीं हो सके। परीक्षा का आयोजन होने और उसके बाद अक्तूबर के मध्य तक रिजल्ट जारी होने से उम्मीद थी कि अब दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल डीयू व कॉलेजों में नैक के दौरे के कारण काफी व्यस्तता रही। अधिकारी व कर्मचारी इसी दौरे के कारण व्यस्त रहे। हालांकि, दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी प्रशासन ने कर ली थी।
अधिकारियों के अनुसार अब नैक का दौरा हो चुका है और हम दाखिला शुरू करने के लिए तैयार हैं। अगले सप्ताह तक इस संबंध में सूचना और शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है। मालूम हो कि डीयू में इस साल से नेट परीक्षा से प्राप्त स्कोर के आधार पर पीएचडी के दाखिले होने हैं। दाखिले के लिए नेट परीक्षा के 70 फीसदी अंकों और 30 फीसदी साक्षात्कार के अंकों की वेटेज को देखा जाएगा। डीयू में पहले नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन करते थे। जबकि बीते साल केंद्रीय विश्वविद्यालयों डीयू, जेएनयू, बीएचयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट को अपनाया गया था, लेकिन इस साल से फिर नेट के स्कोर को देखा जाएगा।