फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pharmacist puts patient life in danger

फार्मासिस्ट बना मरीजों की जान का दुश्मन

Sat, 08 Mar 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist puts patient life in danger

मरीजों को सही दवा मिल सके इसलिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल स्थित डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट रखे हैं।

विज्ञापन


लेकिन ये फार्मासिस्ट अपने काम के प्रति इतने लापरवाह हैं कि बिना देखे ही किसी को भी कोई भी दवा दे देते हैं। शनिवार को दो पीड़ितों ने कर्मचारियों की इस लापरवाही की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है।

सेक्टर-3 निवासी मैर कुट्टी ने बताया कि उन्हे शुगर की बीमारी है। शुक्रवार को वह अपनी जांच के लिए अस्पताल ओपीडी आई थीं। जांच के बाद डॉक्टर ने जो दवाएं लिख कर दीं उसने वो सभी दवाएं अस्पताल की डिस्पेंसरी से ले लीं। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट से उसने दवा कैसे खानी है यह भी पूछा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फैमिली प्लानिंग चाही थी, फैमिली ही नहीं रही


कुट्टी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को जब उसने दवा शुरू की तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद शनिवार सुबह भी दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने दवा और ओपीडी कार्ड अस्पताल में आकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने कार्ड और दवा देखकर बताया कि जो दवा दी गई है वह वजन घटाने (कैलोरी कंट्रोल) की दवा है। जबकि शुगर के मरीज को इस तरह की दवा नहीं दी जाती। इसी तरह की शिकायत सेक्टर-23 निवासी केदारनाथ ने की।

केदारनाथ ने बताया कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई थी, जिस कारण वह 17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार रात नर्स ने एक साथ कई दवाईयां उसके ग्लूकोस की बोतल में डाल दीं। जिससे उसका ब्लड प्रेशर बिल्कुल लो हो गया। मौके पर स्टाफ को जब मदद के लिए बुलाया गया तो वह नहीं आई।


दोनों पीड़ितों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक डॉ. विरेंद्र यादव को दी। डॉ. यादव ने बताया कि दवा का सैंपल रख लिया गया है। सोमवार को इस बारे में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed