{"_id":"5fe16366ef5cafdeed02e8e23af3f82c","slug":"pgt-writing-job-title-dispute-the-angry-lecturer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी पदनाम लिखे जाने से विवाद, लेक्चरर्स हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी पदनाम लिखे जाने से विवाद, लेक्चरर्स हुए नाराज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Feb 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल लेक्चरर्स को पीजीटी पदनाम दिए जाने पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। नाराज शिक्षकों ने मैनेजमेंट इनफॉर्मेंशन सिस्टम (एमआईएस) का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि विभागीय अधिकारी जानबूझ कर लेक्चरर्स पदनाम के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। बात दें एमआईएस पर सभी शिक्षकों गैर शिक्षकों को जॉब प्रोफाइल भरनी थी।
विज्ञापन
एमआईएस पर बने 80 कॉलम के फॉरमेट में जॉब के लिए आवेदन करने से लेकर वर्तमान समय तक सभी संबंधित जानकारी को भरना था। लेकिन पिछले दिनों एमआईएस प्रक्रिया में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
जिसके कारण अधिकांश शिक्षक रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं कर पाए। हालांकि अब शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों गैर शिक्षक कर्मियों से जुड़ी जानकारी लेने के लिए एमआईएस प्रक्रिया दुरुस्त करा दिया है।
साथ ही जानकारी अपलोड करने के लिए अंतिम तारीख 6 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। शनिवार को नए निर्देश का पत्र शिक्षा विभाग पंचकूला से सभी जिलों के लिए आया है।
हालांकि अभी एमआईएस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब लेक्चरर्स उनका कॉलम पीजीटी कहे जाने से नाराज है। शिक्षकों ने एमआईएस का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।