फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petrol and Diesel vehicles may be stopped in Delhi

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लग सकती है रोक, खराब होती हवा को लेकर ईपीसीए ने चेताया

Tue, 13 Nov 2018 06:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel vehicles may be stopped in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लगातार खराब होती हवा को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने चेताया है कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो दिल्ली में बिना सीएनजी वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। हालांकि, ईपीसीए ने सोमवार को दिन में निर्माण गतिविधियों की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


ईपीसीए ने दिल्ली की सीमा पर मौजूद खड़े एक हजार ट्रकों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति भी दे दी। हालांकि, इस संख्या के बाद दिल्ली पुलिस से सीमा पर पहुंचे ट्रकों को रोकने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


प्राधिकरण ने निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक का अभी तक कोई निर्णय तो नहीं लिया है, लेकिन संबंधित विभागों से राय मांगकर संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जा सकता है। इसमें दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कहा है कि वाहनों पर स्टिकर नहीं लगे होने से सीएनजी और पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों में अंतर कर पाना मुश्किल होगा। 

देर रात से सुबह तक ट्रकों को प्रवेश की अनुमति

ईपीसीए ने दिल्ली की बाहरी सीमाओं पर खड़े एक हजार से अधिक ट्रकों को 12 नवंबर की रात 11 बजे से 13 नवंबर की सुबह 7 बजे तक बिना टोल टैक्स और पर्यावरण शुल्क की अदाएगी के प्रवेश का आदेश दिया है।

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
दिल्ली की हवा में सोमवार को मामूली सुधार दिखा, जबकि एनसीआर के शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद में हवा गंभीर श्रेणी में है।

सीपीसीबी की ओर से सोमवार को जारी 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब (399) और एनसीआर के शहरों का गंभीर (400) से अधिक बना हुआ है। यह स्थिति 14 नवंबर तक बनी रह सकती है।

व्हाट्सएप पर हुई टास्क फोर्स की बैठक

सीपीसीबी और अन्य संस्थाओं के  सदस्य सोमवार को दिल्ली में नहीं थे। ऐसे में सीपीसीबी की दस सदस्यीय टास्क फोर्स ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भारी गाड़ियों के प्रवेश के मसले को सुलझाया।

2200 भारी वाहनों को रोका
दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि 8 से 12 नवंबर तक प्रतिबंध के दौरान दिल्ली की सीमा से 2,200 भारी वाहनों को रोका या लौटाया गया। कुल 6,202 वाहनों की जांच की गई। इनमें 3,931 वाहन जरूरी सामान लेकर जा रहे थे। इन्हें इजाजत दी गई।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

शहर           एक्यूआई
दिल्ली        399
फरीदाबाद    454
गाजियाबाद   423
नोएडा         401
ग्रेटर नोएडा   454 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed