फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition seeking insurance filed in High Court for media personnel who reporting Corona

कोरोना की रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए बीमा की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Tue, 31 Mar 2020 06:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Petition seeking insurance filed in High Court for media personnel who reporting Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस महामारी के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा मुहैय्या करवाने की मांग वाली याचिका सोमवार को हाईकोर्ट दायर की गई। इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया, लेकिन हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने लॉक डाउन के बाद याचिका पर संज्ञान लेने की बात कही।

विज्ञापन


यह याचिका वकील अर्पित भार्गव की ओर से हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के समक्ष दायर की गई। याचिका में मांग की गई है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद फील्ड में रिपोर्टिंग कर रहे प्रत्येक रिपोर्टर को स्वास्थ्य और जीवन बीमा देने के लिए केन्द्र सरकार को निर्देश दिए जाएं। याचिका में यह भी कहा कि रिपोर्टर चाहे कांट्रैक्चुअल हो, एडहोक पर हो या स्थायी हो, सभी को यह सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक रिपोर्टर को कम से कम 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य और जीवन बीमा मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान मीडिया कर्मियों को छूट दी गई है ताकि वे कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों को समाज में रह रहे लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाते रहें, इसलिए रिपोर्टरों के लिए यह कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है। हालांकि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति सामान्य हो जाने के बाद ही इस याचिका पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed