फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition for not use of Old Club Block of Feroz Shah Kotla

फिरोज शाह कोटला के ओल्ड क्लब ब्लॉक के इस्तेमाल पर रोक की मांग, हाईकोर्ट में याचिका

Tue, 05 Mar 2019 02:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Petition for not use of Old Club Block of Feroz Shah Kotla
FIROZ SHAH KOTLA
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के आरपी मेहरा ब्लॉक की दर्शक दीर्घा के तौर पर आगामी मैचों में प्रयोग न करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को इस संबंध में निर्देश देने की मांग की गई है। इस ब्लॉक को ओल्ड क्लब ब्लॉक के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम में 12 मार्च को भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच वन डे तथा 23 मार्च से आईपीएल के मैच शुरू होने हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट में पेश आवेदन में कहा गया है कि यह ब्लॉक दर्शकों की जान के लिए खतरा है। यदि इसका इस्तेमाल किया जाता है तो इससे करोल बाग होटल जैसा हादसा हो सकता है। इस हादसे में 17 लोगों की जान चली गई थी। न्यायमूर्ति विभु बाखरू के समक्ष सुनवाई के लिए आए इस आवेदन में कहा गया है कि यह ब्लॉक किसी भी एजेंसी की अनुमति के बिना बनाया गया है और इसका इस्तेमाल होने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। इसलिए जब तक इसकी सुरक्षा प्रमाणित नहीं हो जाती, तब तक इसके इस्तेमाल की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


इस मामले में पहले से एक याचिका विचाराधीन है। कोर्ट ने याचिका व आवेदन पर एक साथ सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है। पेश आवेदन दिनेश सैनी ने दायर कर कहा है कि यह ब्लॉक बिना अनुमति के बनाया गया है और यह लोगों के जानमाल के लिए खतरा है। इसलिए इसे तोड़ा जाना चाहिए या फिर याचिका का निबटारा होने तक इसे सील कर देना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed