फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition filed in High Court challenged release of Ram Janmabhoomi film

फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ की रिलीज को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Wed, 27 Mar 2019 08:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in High Court challenged release of Ram Janmabhoomi film
Ram Janmabhoomi - फोटो : social media

‘अगर विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को जिंदा रखना है तो लोगों को सहनशील बनना होगा।’ यह टिप्पणी हाईकोर्ट ने हिंदी फिल्म ‘राम की जन्मभूमि’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए की। खुद को मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले एक व्यक्ति ने यह याचिका दायर की है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने याकूब हबीबुद्दीन तकी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘चाहे सही है या गलत, लेकिन विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए लोगों को सहनशील बनना होगा। तकी ने फिल्म के निर्माता और केंद्र को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन


यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होनी है। कोर्ट की टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि तकी ने याचिका में कहा है कि इस फिल्म में सीधे तौर पर उसे व उसके पूर्वजों को निशाना बनाया गया है। इस फिल्म से देश की एकता व अखंडता को ठेस लगेगी और सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि याचिका में यह नहीं बताया गया है कि फिल्म के किस हिस्से में उसका व उसके पूर्वजों का अपमान किया गया है या फिल्म के किन दृश्यों से देश में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। ऐसा लगता है कि यह याचिका पूरी तरह फिल्म के शीर्षक पर आधारित है। कोर्ट ने तकी को फिल्म के विवादित दृश्यों या सामग्री के साथ संशोधित याचिका दायर करने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed