फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petition file in delhi high court to hide nuclear base and other security base from google

पठानकोट से नहीं लिया सबक, गूगल पर अब भी दिख रहे रक्षा प्रतिष्ठान

Sat, 16 Jan 2016 10:26 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
petition file in delhi high court to hide nuclear base and other security base from google

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भी सरकार ने सबक नहीं लिया। वर्तमान में भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों के नक्शे गूगल पर ऑनलाइन देखे जा सकते है। उक्त आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


याची ने कहा कि देश हित में गूगल को इन सभी संवेदनशील स्थानों के नक्शे हटाने का निर्देश दिया जाए। अदालत ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर विचार कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता लोकेश कुमार शर्मा के उस तर्क को फिलहाल खारिज कर दिया कि गूगल को याचिका के निपटारे तक संवेदनशील प्रतिष्ठानों और रक्षा प्रतिष्ठानों के उपलब्ध नक्शे दिखाने पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल देता है पूरी जानकारी

petition file in delhi high court to hide nuclear base and other security base from google

अदालत ने केंद्र सकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन को याचिका में लगाए गए आरोपों पर विचार कर जवाब देने को कहा है। अदालत ने मामले की सुनवाई 24 फरवरी तय की है।

याची की ओर से पेश अधिवक्ता सी मोहन राव ने कहा कि गूगल भारत के संवेदनशील स्थानों की पूरी जानकारी देता है। गूगल पर सड़कों, गलियों, जलमार्ग, नदियों, नहरों, सीवेज लाइनों, इमारतों की दूरी, लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई सहित भवनों आदि हर मिनट की सटीक जानकारी है।

यह सब आम जनता को जानकारी देने की आड़ में किया जा रहा है। जानकारी गलत हाथों में जाने से काफी नुकसान हो सकता है। याची ने याचिका के साथ पठानकोट एयरबेस व आसपास के क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी संलग्न की है।

पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन पर दो जनवरी को आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गूगल को संवेदनशील प्रतिष्ठानों के नक्शे दिखाने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की सीमा से लगे तिब्बत में चार से अधिक हवाईअड्डों का निर्माण कर लिया है लेकिन गूगल पर एक भी एयरबेस नहीं दिखाया गया था। दूसरी ओर उत्तर पूर्व में भारतीय वायु सेना स्टेशनों, हवाईअड्डों की पूरी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed