फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pet dogs barking occurred organically, loggerheads family.

पालतू कुत्तों के भौंकने पर हुआ बवाल, भिड़े परिवार

Mon, 22 Feb 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
Pet dogs barking occurred organically, loggerheads family.

गोविंदपुरी के तुगलकाबाद इलाके में शनिवार रात कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक महिला ने अपने साथ आठ दस लोगों को लाकर पीड़ित परिवार के घर में घुसकर चार सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


जिसमें एक 65 वर्षीय महिला भी जख्मी हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओंकार राणा सपरिवार तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 12 में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में उसकी पत्नी सोनिया, मां शिव देवी और पंद्रह वर्षीय बेटा रितिक है। ओंकार ने एक कुत्ता पाल रखा है। वहीं उसके पड़ोस में रहने वाली सुचित्रा के पास भी एक कुत्ता है।

कुत्ते से कटवाने का लगाया आरोप

Pet dogs barking occurred organically, loggerheads family.

शनिवार शाम दोनों कुत्ते एक दूसरे को देखकर भौंक रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और गाली गलौज के बाद मामला शांत हो गया।

ओंकार का आरोप है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सुचित्रा अपने साथ आठ दस लोगों को लेकर उसके घर में जबरदस्ती घुस गई। उसने अपने कुत्ते से उसके बेटे को कटवाया।

जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो महिला के साथ आए बदमाशों ने ओंकार, उसकी पत्नी, 65 वर्षीय मां और बेटे की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

शोर शराबा होने पर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से महिला समेत सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed