फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person troubled by illness committed suicide at Kashmere Gate metro station Delhi

Delhi: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने की आत्महत्या, टीबी की बीमारी से परेशान था कमल कुमार

Thu, 11 Jul 2024 04:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

दिल्ली में एक शख्स ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों के बीच खाली जगह में छलांग लगाकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
person troubled by illness committed suicide at Kashmere Gate metro station Delhi
दिल्ली मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X/@OfficialDMRC

विस्तार

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह बीमारी से परेशान होकर एक शख्स ने ट्रेन के डिब्बों बीच खाली जगह में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त कमल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने टीबी की बीमारी से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह से शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवान घायल शख्स को निकालकर पास के अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि उस शख्स को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक के जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट और घर का पता मिला। नोट के जरिए मृतक की शिनाख्त चावड़ी बाजार निवासी कमल कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। जिसमें पता चला कि कमल प्लेटफार्म पर शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद वह डिब्बों के बीच के खाली जगह में छलांग लगा दी। जिससे वह ट्रेक पर गिर गए और ट्रेन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके भाई सुनील गुप्ता पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके भाई को टीबी की गंभीर बीमारी थी। वह अपनी बीमारी की वजह से काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से घूमने के लिए जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी पर काफी खर्च होने की बात लिखी है। जिसकी वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed