{"_id":"3a0458165188c467b59c4e59bd103ad2","slug":"person-dead-in-mysterious-circumstances-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन कुछ देर बाद हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन कुछ देर बाद हो गई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दादरी के खटाना गांव में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द होने के बाद एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने पर मौत हो गई। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर दुकान बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव खटाना में विपिन कुमार परिवार के साथ रहता था । मंगलवार सुबह उसके अचानक सीने में दर्द हुआ था। दर्द होने पर परिजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप डाक्टर को दिखाया था।
विज्ञापन
डाक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गांव के कुछ लोग विपिन की मौत को हार्टअटैक बता रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दाहसंस्कार कर दिया है। व्यक्ति की मौत होने के बाद डाक्टर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।