{"_id":"df8b430e50aaeb5f14f91c84f26d196c","slug":"performance-on-the-road-against-haryana-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में मेवात कांग्रेस के सैकड़ों वर्करों ने एक विरोध सभा का आयोजन किया, जिसमें दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने भाजपा नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन
इस मौके पर एचपीसीसी के उपाध्यक्ष आफताब अहमद के अलावा पूर्ववर्ती भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे चौ. जलेब खान ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर आफताब ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कांग्रेस वर्करों का आभार जताया।
विज्ञापन
बाद में कांग्रेस वर्कर सैकड़ों की संख्या में नई अनाज मंडी से चलकर नूंह के लघु सचिवालय पहुंचे। कांग्रेस वर्करों ने करीब दस बजे से दोपहर एक बजे बाद तक भाजपा और प्रदेश सरकार विरोधी तेज नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अपने हाथों में सरकार व भाजपा विरोधी नारों की तख्तियां लिए हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने 23 मांगों पर आधारित राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त अशोक सांगवान को सौंपा।
इसके बाद वर्कर अपने घर वापस लौट गए। इस प्रदर्शन में खास बात यह रही कि वर्करों ने अपने गले में तिरंगे पटके और सिर पर गुलाबी पगड़ियां बांध रखी थी।